{"_id":"5701890e4f1c1b6c25c816bb","slug":"isis-preparing-chemical-bomb-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायनिक बम बनाने में जुटा है आईएस : रिपोर्ट","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रसायनिक बम बनाने में जुटा है आईएस : रिपोर्ट
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 04 Apr 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक और सीरिया में आतंक मचा रहे इस्लामिक स्टेट (आईएस) अब रसायनिक बम समेत अन्य खतरनाक विस्फोटक तैयार कर रहा है। इसके लिए वह इराक की मोसुल यूनिवर्सिटी की केमिस्ट्री लैब का इस्तेमाल कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पिछले करीब एक साल से मोसुल यूनिवर्सिटी की इस प्रयोगशाला का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
यहां वह न सिर्फ विस्फोटक तैयार करने में जुटा है, बल्कि अपने आतंकियों को बम व विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण भी दे रहा है। इराक के एक शीर्ष अधिकारी ने जर्नल को बताया कि मोसुल यूनिवर्सिटी ने आईएस की क्षमता को काफी गुना बढ़ा दिया है। इससे इराक और अन्य देशों पर हमला करने की उसकी क्षमता में इजाफा हुआ है। उनके मुताबिक आईएस के आतंकी यहां बम बनाना सीखकर अपने-अपने देश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक यहां जो विस्फोटक तैयार किए जा रहे हैं, उसमें पेरोक्साइड से तैयार किए जा रहे रासायनिक बम भी शामिल हैं। इन बमों का इस्तेमाल ब्रसेल्स हमले में भी किया गया था। अधिकारी ने अखबार को बताया कि आतंकी सीरिया से मोसुल जाते हैं और वहां मौजूद सुविधाओं के बूते बम बनाना सीखते हैं। बता दें कि मोसुल पर आईएस का कब्जा हो चुका है।
विज्ञापन