{"_id":"57bbf4834f1c1b6138d4f975","slug":"isis-painted-on-sikh-candidate-s-election-billboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: सिख उम्मीदवार के होर्डिंग को पोतकर लिखा आईएसआईएस ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
न्यूजीलैंड: सिख उम्मीदवार के होर्डिंग को पोतकर लिखा आईएसआईएस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह माहिल
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में नगर परिषद का चुनाव लड़ रहे सिख प्रत्याशी के होर्डिंग पर काले रंग से आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का नाम लिख देने का मामला सामने आया है । इस हरकत से सिख समुदाय काफी हैरान है।
विज्ञापन
रेडियो न्यूजीलैंड के मुताबिक युवराज सिंह माहिल हैमिल्टन में पहले सिख हैं जो नगर परिषद के पद का चुनाव लड़ रहे हैं। जिस होर्डिंग को पोता गया उसपर एक अन्य प्रत्याशी एना केजी कोक्स की भी तस्वीर थी। दोनों पहली बार शहर में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
माहिल ने कहा, 'अभी तक चुनाव अभियान सही चल रहा था, लेकिन मुझे पता चला कि किसी ने होर्डिंग पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का नाम लिखा है।' माहिल का कहना है कि यह अपमान से बढ़कर है। लोग आतंकी संगठन से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ने कहा, 'हैमिल्टन में 17 सालों में कभी इस तरह की हरतकों का सामना नहीं किया। मुझे लगता है यह पगड़ी की वजह से किया गया है लोग दुविधा का शिकार हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि पगड़ी सिर्फ मुसलमान पहनते हैं।'
इस घटना के बाद से मेरा परिवार बहुत डरा हुआ है। मेरी पत्नी परेशान है और वह घर से बाहर निकलने पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। माहिल ने कहा इस घटना से सिख समुदाय चिंतित और हैरान है। मुझे कई सिख नेताओं के फोन आ रहे हैं।