फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isis killed to many people of Jewish community.

आईएस ने किया यजीदियों का 'कत्लेआम'

Sat, 16 Aug 2014 09:11 AM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
isis killed to many people of Jewish community.

उत्तरी इराक से मिल रही खबरों के मुताबिक एक गांव में चरमपंथियों ने तकरीबन 80 यजीदियों की हत्या कर दी है और बच्चों व महिलाओं का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के लड़ाके सिंजार से 45 किलोमीटर दूर कोछो में घुसे और रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने लोगों से इस्लाम अपनाने या मरने की बात कही।
विज्ञापन


गैर-सुन्नी मुसलमानों के खिलाफ सामूहिक अत्याचार के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हरकत में आने के लिए बाध्य कर दिया।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस्लामिक स्टेट के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

एक अन्य घटनाक्रम के संबंध में अमरीकी सेना ने कहा कि इसने सिंजार के समीप दो गाड़ियों पर ड्रोन हमला करके नष्ट कर दिया। इनके बारे में कहा जाता था कि यह इस्लामिक स्टेट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरीकी सेना को कुर्द सुरक्षा बलों से जानकारी मिली थी कि चरमपंथी कावजू गांव में आम नागरिकों पर हमला कर रहे थे। कुर्दिश अधिकारियों ने कोछो में हुए हमले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed