फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ISIS developing Google-style driverless cars for attacks

गूगल की तर्ज पर बिना ड्राइवर की कार बना रहा आईएसआईएस

Mon, 02 May 2016 02:34 AM IST
एजेंंसी/ लंदन
एजेंंसी/ लंदन Updated Mon, 02 May 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
ISIS developing Google-style driverless cars for attacks
स्वचालित कार - फोटो : Google

इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के तकनीशियन गूगल की तर्ज पर बिना ड्राइवर वाली कार बनाने की दिशा में कार कर रहे हैं। यह कार विस्फोटकों में धमाका करने से पहले भीड़ भाड़ वाले इलाके में खुद ही रास्ता बना लेगी। नाटो के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने इस बारे में चेतावनी दी है। बताया जाता है कि इस कार को आईएसआईएस के कब्जे वाले सीरिया की राजधानी रक्का में आतंकी समूह का रिसर्च एंड डेवलेपमेंट डिपार्टमेंट बना रहा है। रक्का पर फिलहाल आईएसआईएस का कब्जा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि आईएसआईएस ऐसे समय में ड्राइवर विहीन कार के उत्पादन पर काम कर रहा है, जबकि अमेरिकी कंपनी गूगल इस तकनीक को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। डेली एक्सप्रेस ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अगर आईएसआईएस इस कार के निर्माण में सफल होता है, तो यह ब्रिटेन समेत पूरे यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए खतरे की घंटी साबित होगा। इन देशों में बिना ड्राइवर की जल्द ही सड़कों पर आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की सड़कों पर अगले कुछ सालों में बिना ड्राइवर वाली हजारों कारें चलने की उम्मीद जताई जा रही है। आशंका है कि जिहादी समूह इस नई तकनीक का इस्तेमाल ब्रिटेन पर हमला करने में कर सकते हैं। नाटो के उभरते सुरक्षा खतरों के डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल जैमी शिया के मुताबिक, इस्लामिक कट्टरपंथी रक्का में अपनी बम निर्माण फैक्टरी में इस नई तकनीक पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक से आतंक फैलाने की तैयारी

ISIS developing Google-style driverless cars for attacks
आईएसआईएस - फोटो : Reuters

बिना ड्राइवर वाली कार बनाने के लिए अपनी तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल कर आईएसआईएस ने विश्व समुदाय को चिंतित कर दिया है। नाटो के अधिकारी जैमी शिया के मुताबिक, हम रक्का में आईएआईएस की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

गूगल अकेली कंपनी नहीं है, जो ड्राइवर विहीन कार का निर्माण कर रही है। आईएसआईएस भी इसकी तैयारी कर रहा है। यह तकनीक फिलहाल बाजार में नहीं आई है और कई कंपनियों ने ड्राइवर विहीन कारों के मॉडल प्रदर्शित किए हैं।

इस तकनीक पर काम करना अपने आप में सबूत है कि आईएआईएस के लड़ाके तकनीकी रूप से वैश्विक कंपनियों के साथ कदमताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed