फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isis confirms Shishani death

मारा गया आईएस का वरिष्ठ कमांडर शिशानी

Thu, 14 Jul 2016 08:25 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 14 Jul 2016 08:25 AM IST
विज्ञापन
isis confirms Shishani death

चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपने एक वरिष्ठ सैनिक कमांडर ओमर शिशानी की मौत की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


आईएस से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक ने कहा है कि शिशानी की इराक के शिरकत शहर में एक हमले में मौत हो गई है।

उसका असली नाम तरखान बतिराश्विली है और वो आईएस के प्रमुख अबु बक्र अल बगदादी का करीबी माना जाता था।

ओमर ऑफ चेचेन के नाम से मशहूर शिशानी रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो चुका था और युद्ध का काफी अनुभवी बताया जाता है।

अमेरिका ने शिशानी के सिर रखा था 50 लाख डॉलर का ईनाम

isis confirms Shishani death
समाचार एजेंसी अमाक के मुताबिक अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने शिशानी को आईएस का 'युद्ध मंत्री' करार दिया था। इससे पहले भी शिशानी की मौत की खबरें आ चुकी हैं।

मार्च में अमेरिकी सेनाधिकारियों ने कहा था कि सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों में उसकी मौत हो गई थी, हालांकि आईएस ने तब शिशानी की मौत की खबर से इनकार किया था।

अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड की सूची में शिशानी का नाम शामिल था और उस पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का ईनाम भी रखा था।

अमाक एजेंसी ने कहा है कि मोसूल को वापस नियंत्रण में लेने के लिए किए गए सेना के हमले के दौरान उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed