{"_id":"5786fe3e4f1c1b0e7913f28c","slug":"isis-confirms-shishani-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारा गया आईएस का वरिष्ठ कमांडर शिशानी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मारा गया आईएस का वरिष्ठ कमांडर शिशानी
बीबीसी
Updated Thu, 14 Jul 2016 08:25 AM IST
विज्ञापन
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपने एक वरिष्ठ सैनिक कमांडर ओमर शिशानी की मौत की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
आईएस से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक ने कहा है कि शिशानी की इराक के शिरकत शहर में एक हमले में मौत हो गई है।
उसका असली नाम तरखान बतिराश्विली है और वो आईएस के प्रमुख अबु बक्र अल बगदादी का करीबी माना जाता था।
ओमर ऑफ चेचेन के नाम से मशहूर शिशानी रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो चुका था और युद्ध का काफी अनुभवी बताया जाता है।
Trending Videos
अमेरिका ने शिशानी के सिर रखा था 50 लाख डॉलर का ईनाम
समाचार एजेंसी अमाक के मुताबिक अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने शिशानी को आईएस का 'युद्ध मंत्री' करार दिया था। इससे पहले भी शिशानी की मौत की खबरें आ चुकी हैं।
मार्च में अमेरिकी सेनाधिकारियों ने कहा था कि सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों में उसकी मौत हो गई थी, हालांकि आईएस ने तब शिशानी की मौत की खबर से इनकार किया था।
अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड की सूची में शिशानी का नाम शामिल था और उस पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का ईनाम भी रखा था।
अमाक एजेंसी ने कहा है कि मोसूल को वापस नियंत्रण में लेने के लिए किए गए सेना के हमले के दौरान उनकी मौत हुई।