ISIS ने ली इस्तांबुल आतंकी हमले की जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये सभी इस्तांबुल के रेना नाइटक्लब में नए साल का जश्न मना रहे थे, तभी सांटा क्लॉज की ड्रेस में घुसे बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई और हमलावर मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा। इससे पहले तुर्की ने भी आतंकी हमले के पीछे आईएस का हाथ होने की बात कही थी।
हमले में मारे गए आसिब रिजवी फिल्म प्रोड्यूसर और रिजवी बिल्डर्स के सीईओ थे, जबकि खुशी शाह पेश से फैशन डिजाइनर थीं। बॉलीवुड जगत ने भी दोनों की मौत पर दुख जताया है। इस्तांबुल के इस नाइटक्लब में ईसाई समुदाय के लोग एपोस्टेट होलीडे मनाते थे। सोमवार को आईएस ने कहा कि उसके एक आतंकी ने इस हमले को अंजाम दिया है। इसके पहले भी इस्तांबुल में कई आतंकी हमले हो चुके हैं।
‘हमारे दिल से खून बह रहा है’
फिलहाल तुर्की की पुलिस हमलावर को तलाश कर रही है। हमले में मारे गए लोगों की याद में नाइटक्लब के बाहर लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं और फूल चढ़ाए। साथ ही नाइटक्लब के फेसबुक पेज की तस्वीर को काला कर दिया गया। हादसे से प्रभावित क्लब के मालिक मेहमत कोसार्सलान ने कहा, ‘हमारे दिल से खून बह रहा है।’
तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि देश में अव्यवस्था फैलाने के लिए यह कत्लेआम किया गया है। उन्होंने कहा कि इन कोशिशों के सामने तुर्की कभी नहीं झुकेगा। तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यल्दिरिम ने कहा कि हमलावर अब भी हाथ नहीं लगा है। उन्होंने हमलावर को एक हथियारबंद आतंकवादी बताया जो घटनास्थल पर अपनी बंदूक छोड़कर फरार होने में सफल रहा।