फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isis chief is killed in US attack

लीबिया में आईएस का प्रमुख मारा गया

Sun, 15 Nov 2015 05:22 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
isis chief is killed in US attack

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि एक अमेरिकी हवाई हमले में लीबिया में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रमुख मारे गए हैं।

विज्ञापन


इराक के मूल निवासी अबू-नबील जिन्हें विसाम नज्म अब्द जयाद अल जुबेदी के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से अल-कायदा के अभियानों से जुड़े थे और लीबिया में इस्लामिक स्टेट के वरिष्ठ नेता थे।

शुक्रवार रात को हुआ हवाई हमला

isis chief is killed in US attack

हवाई हमला शुक्रवार की रात को किया गया। पेंटागन के मुताबिक हवाई हमले इस मकसद से किए गए थे कि इस्लामिक स्टेट के नेता जहां भी हों, उन्हें ढूंढ़ निकाला जाए।

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक का कहना है कि इस अभियान को शुक्रवार को पेरिस में हुए चरमपंथी हमले से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी और हमले से पहले ही इसे पूरा भी कर लिया गया था।

उनका कहना था कि फरवरी 2015 में लीबिया में कॉप्टिक ईसाइयों के सिर कलम करने संबंधी वीडियो से ऐसा लगता है कि नबील ही उस वक्त आईएस का प्रवक्ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट ने उड़ा रखी है पश्चिमी देशों की नींद

isis chief is killed in US attack

उनके मुताबिक, "नबील की मौत लीबिया में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को काफी हद तक प्रभावित करेगा। इनमें लीबिया में नए सदस्यों की भर्ती भी प्रभावित होगी।"

लीबिया में चार साल पहले कर्नल गद्दाफी के पतन के बाद से ही स्थिति काफी अस्थिर है और इस्लामिक स्टेट के विस्तार ने पश्चिमी देशों के सरकारों की नींद उड़ा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed