फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ISIS attacker blows himself in the Shi'ite religious assembly in Kabul, 7 people die, many injured

अफगानिस्तान: धार्मिक सभा में पहुंचकर ISIS हमलावर ने खुद को उड़ाया, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Fri, 09 Mar 2018 03:57 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Updated Fri, 09 Mar 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
ISIS attacker blows himself in the Shi'ite religious assembly in Kabul, 7 people die, many injured

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमलावर ने शुक्रवार को खुद को उड़ा लिया, इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग मुख्य रूप से शिया हजारा पर निकले थे। यह सभी अल्पसंख्यक राजनीतिक नेता की याद में इकट्ठा हुए थे। यह आत्मघाती हमला भी इन्हीं लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था। 

विज्ञापन


इस हमले में एक पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में सात लोगों के घायल होने की भी खबर है। डिप्टी इंटीरियर मिनिस्ट्री के प्रवक्ता नस्त्रत रहिमी ने बताया की हमलावर का इरादा अब्दुल अली माजारी की मौत की सालगिरह समारोह के लिए एकत्र हुए भीड़ पर हमला करना था। इससे पहले भी 1995 में तालिबानी आतंकी द्वारा एक हजारा के राजनीतिक नेता को मार डाला गया।
विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है, वहीं घटना को अकेले अंजाम देने पर कई अफगानिस्तानी संस्थाओं को शक है कि यह काम आईएसआईएस ने अकेले अंजाम दिया है। बता दें कि दिसंबर में भी एक दर्जन लोग एक आत्मघाती हमले का शिकार हुए थे, जिन्होंने उस हमले में अपनी जान गंवाई थी। वो हमला भी शिया हजारा के एक कार्यक्रम में किया गया था। हमले के पीछे भी इस्लामिक स्टेट आईएसआईएस का हाथ था। उसी दौरान दो मस्जिदों को भी निशाना बनाया गया था। जिसमें 72 लोग मारे गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह हमला तब किया गया है जब दो हफ्ते पहले ही राष्ट्रपति अशरफ घानी ने शांति वार्ता के लिए तालिबान को वार्ता के लिए बुलाया है। 16 साल तक चले गृह युद्ध के बाद किसी राष्ट्रपति का यह बड़ा प्रस्ताव समझा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed