फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isha khan killed 6 terrorist in afganistan

6 आतंकवादी मारने वाले ईसा खान को सम्मान

Wed, 24 Jun 2015 03:42 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
isha khan killed 6 terrorist in afganistan

सोमवार को अफ़ग़ान संसद पर हमले को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाने वाले सैनिक का अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने सम्मान किया है। राष्ट्रपति ने उन्हें एक फ्लैट की चाबी सौंपी। ईसा ख़ान ने संसद पर हमला करने वाले सात में से छह हमलावरों को मार दिया था। राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने ईसा ख़ान का अपने दफ़्तर में स्वागत करते हुए तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन


ईसा ख़ान को मेडल दिया जाएगा और उनकी पदोन्नति भी होगी। सोमवार को अफ़ग़ान संसद पर हमला हुआ। सोमवार को अफ़ग़ानी चैनलों ने ईसा ख़ान को हमला नाकाम करने के बाद हमलावरों के शवों पर खड़े हुए दिखाया था। ख़ान ने हमले के बारे में कहा था, "मैं वहां तैनात था और मैंने उन्हें संसद की ओर भागते देखा।
विज्ञापन

देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार

isha khan killed 6 terrorist in afganistan

मैंने पहले एक को मारा। मैंने एक और को आते देखा। मैंने छह को मारा। वे सभी मारे गए।" उन्होंने कहा, "मैं देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हूँ।" राष्ट्रपति ग़नी ने कहा है कि उन्हें ईसा ख़ान की बहादुरी पर गर्व है।

संसद पर हुए हमले में दो सांसद भी घायल हो गए थे। सैनिक के कमांडर जनरल अब्दुल सत्तार ने कहा कि ख़ान आत्मघाती हमले के बेहद क़रीब थे।

उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से हमलावरों को मार दिया। सोमवार को संसद पर हुए हमले में सभी सातों हमलावर मारे गए थे। दो नागरिकों की भी मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed