{"_id":"53d56bdac05720152ddad8506fc1d4bb","slug":"is-terrorist-dimand-20-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS ने जापानियों को छोड़ने के मांगे 1260 करोड़","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
IS ने जापानियों को छोड़ने के मांगे 1260 करोड़
Updated Tue, 20 Jan 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट के एक नए वीडियो में दो जापानी बंधकों को मारने की धमकी दी गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि दो बंधक जमीन पर घुटने के बल बैठे हैं और एक चरमपंथी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे देशों की मदद करने के लिए जापान की आलोचना कर रहा है। इस्लामिक स्टेट का कहना है कि अगर जापान ने 20 करोड़ डॉलर की फिरौती 72 घंटे में नहीं दी तो दोनों बंधकों को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
कट्टरपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट पिछले साल की शुरुआत से इराक और सीरिया की सेनाओं के खिलाफ विद्रोह चला रहा है और उसने दोनों देशों के एक क्षेत्र पर कब्जा भी किया हुआ है। उधर जापान का विदेश मंत्रालय इस्लामिक स्टेट के तथाकथित वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मध्य पूर्व के दौरे पर हैं और उन्होंने कहा है कि अपने लोगों की जान बचाना उनकी प्राथमिकता है लेकिन जापानी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
जापान ने मध्य पूर्व के विकास के लिए ढ़ाई अरब डॉलर की गैर-सैन्य मदद का ऐलान किया है। इस मदद में से 20 करोड़ डॉलर उन देशों को मदद के रुप में दिया जाएगा जो इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस चरमपंथी संगठन ने इसके पहले भी कई लोगों को गला काट कर मार डालने के वीडियो जारी किए हैं। मारे गए लोगों में पत्रकार भी शामिल हैं।