फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   IS runs helk desk 24*7 for extremist

चौबीस घंटे चलती है जिहादियों के लिए आईएस की हेल्प डेस्क

Wed, 18 Nov 2015 06:10 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 06:10 AM IST
विज्ञापन
IS runs helk desk 24*7 for extremist

इंटरनेट के सभी पहलुओं में माहिर इस्लामिक स्टेट के आतंकी नेटवर्क ने 24 घंटे चलने वाली ‘जिहादी हेल्प डेस्क’ बनाई है। आतंकरोधी विशेषज्ञों का दावा है कि आईटी विशेषज्ञों वाली यह हेल्प डेस्क आईएस के लड़ाकों को आतंक का संदेश पूरी दुनिया में प्रसारित करने और आतंकी संगठन में नये युवाओं की भर्र्ती करने में मदद कर रही है।

विज्ञापन


इस हेल्प डेस्क में आईएस के छह वरिष्ठ सदस्य हैं। जो जिहादी बनने वालों की मदद कर रहे हैं और उन्हें कोडभाषा में संपर्क साधने और संचार के ऐसे दूसरे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे वह सुरक्षा एजेंसियों की निगाह में नहीं आएं।

विज्ञापन

पेशेवर लोग करते हैं काम

IS runs helk desk 24*7 for extremist

अमेरिकी मिलिट्री एकेडमी के स्वतंत्र शोध संस्थान कॉम्बैटिंग टेररिज्म सेंटर के आतंकरोधी विश्लेषक आरोन एफ ब्रांटली ने कहा कि जिहादी हेल्प डेस्क से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जबकि इसमें कम से कम पांच या छह मुख्य सदस्य हैं जो तकनीकी विशेषज्ञ हैं।

ये आईटी में ग्रेजुएट या मास्टर्स डिग्री धारक हैं। जिहादी हेल्प डेस्क से जुड़े लोग पूरे विश्व में फैले हैं जो इस सेवा का चौबीसों घंटे परिचालन करते हैं। सेंटर ने इस संदर्भ में तीन सौ पृष्ठों से अधिक का दस्तावेज जुटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed