{"_id":"122dcf94a485a9fd55d49edec2ffe166","slug":"is-released-new-video-of-killing-30-christians-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS ने जारी किया 30 ईसाइयों के कत्ल का नया वीडियो","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
IS ने जारी किया 30 ईसाइयों के कत्ल का नया वीडियो
Updated Mon, 20 Apr 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने रविवार को एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें करीब 30 लोगों की हत्या करना दिखाया गया है। 29 मिनट के इस वीडियो में चरमपंथी द्वारा लीबिया में पकड़े गए इथीयोपिया के ईसाईयों को मारते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
वीडियो में चरमपंथियों के कब्जे में दो दल देखे जा सकते हैं जिनके बारे में स्क्रीन पर दिखाए शब्दों के जरिए बताया गया है कि वे "इथीयोपिया के चर्च के सदस्य" थे।
विज्ञापन
12 लोगों को समुंदर के किनारे किसी अनजान जगह पर मारा गया है जबकि 16 को रेगिस्तानी इलाके में गोलियों से मारा गया है।
वीडियो में मुंह ढके, काला कपड़ा पहने एक चरमपंथी हवा में पिस्तौल लहरा कर ईसाइयों को धमकी दे रहा है और उन्हें धर्म बदल कर मुसलमान बनने को कह रहा है।
आईएस के अनुसार ईसाइयों को या तो मुसलमान बन जाना चाहिए या फिर एक खास टैक्स चुकाना चाहिए। इससे पहले आईएस ने फरवरी में इथीयोपिया के 21 ईसाईयों को मारने का वीडियो जारी किया था।
विज्ञापन