लीबिया में 'शरण ले रहे हैं' आईएस के बड़े नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीबिया के खुफिया अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में खुद को चरमपंथी संगठन बताने वाले इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कई बड़े नेता ईराक और सीरिया से आकर लीबिया में शरण ले रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कई विदेशी लड़ाके लीबिया के सिरते शहर पहुंच रहे हैं। लीबिया में आईएस के बढ़ते खतरे पर 23 देशों के प्रतिनिधि वहां चर्चा करने के लिए मौजूद हैं।
आईएस ने पिछले साल सिरते पर कब्जा कर लिया था। लीबिया में प्रतिद्वंद्वी प्रशासन के बीच असहमति होने की वजह से आईएस के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
सिरते पूर्व लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी का गृहनगर था। माना जाता है कि आईएस को गद्दाफी के कुछ वाफादारों की तरफ से मदद मिल रही है।
इसलिए वो ले रहे हैं यहां शरण
मिसराता में खुफिया विभाग के प्रमुख इस्माइल शुक्री ने बताया, "आईएस में 70 प्रतिशत विदेशी लड़ाके हैं। इसमें सबसे ज्यादा टूनिशिया, उसके बाद मिस्र, सुडान और अलजीरिया से लड़ाके शामिल हैं।"
वो कहते हैं, "इसके साथ ही ईराकी और सीरिया से लड़ाके भी इसमें शामिल हो रहे हैं। ईराक के लड़ाकुओं में अधिकतर सद्दाम हुसैन की भंग की गई सेना के सैनिक शामिल हैं।"
उनके अनुसार, "आईएस के साथ लंबे वक्त से जुड़े लड़ाके लीबिया को सुरक्षित मानते हैं इसलिए वो यहां शरण ले रहे हैं।"