फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   IS kills two boys for eating on ramadan

रोजा तोड़ने पर IS ने 2 मासूमों को फांसी पर चढ़ाया

Tue, 23 Jun 2015 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
IS kills two boys for eating on ramadan

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने रमजान के दौरान भी अपनी बर्बरता जारी रखी है। आईएसआईएस ने रोजा तोड़ने के आरोप में दो बच्चों को फांसी पर चढ़ा दिया है।

विज्ञापन


सीरिया की मानवाधिकार संस्था के अनुसार आतंकियों ने बच्चों को खाते हुए पकड़ा था। यह घटना सीरिया के मायादीन गांव की है जहां पर आईएस ने कब्जा जमाया हुआ है।
विज्ञापन


मायादीन गांव के लोगों का कहना है कि 18 वर्ष से भी कम उम्र के दो लड़कों को इस्लामिक स्टेट ने फांसी दे दी है। ये घटना आईएस के मुख्यालय हिस्बा के पास हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दोनों को खाते हुए पकड़ा गया। इनके शवों से दो पर्चे भी मिले हैं जिसमें लिखा था कि इन्होंने बिना किसी जायज वजह के रोजा तोड़ा है।

सीरिया में गुरुवार को रमजान का महीना शुरू हुआ है। इस माह में विश्वास करने वाले लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाने, पीने, धूम्रपान करने और सेक्स करने से परहेज करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इराक के बाद सीरिया में आतंक का पर्याय बना इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन इस्लाम का कट्टर समर्थक है और उसके खिलाफ जाने वालों को मारने से भी गुरेज नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed