फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   IS killed 300 yazidi's in Iraq

आईएस ने किया 300 यजीदियों का कत्ल, लेकिन क्यों?

Sun, 03 May 2015 05:33 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
IS killed 300 yazidi's in Iraq

इराक के मोसुल में सैकड़ों यजीदियों को मार दिया गया है। यजीदियों और इराकी अधिकारियों का कहना है कि इस्लामिक स्टेट ने मोसुल के पश्चिम में ये हत्याएं की हैं।

विज्ञापन


यजीदी प्रोग्रेस पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि 300 अगवा किए गए इन यजीदी लोगों को शुक्रवार को कत्ल कर दिया गया। इराकी उपराष्ट्रपति ओसामा-उल-नुजाईफी ने इस घटना को बर्बरतापूर्ण करार दिया है। पिछले साल हजारों यजीदियों को अगवा कर लिया गया था। यजीदी इराक में अल्पसंख्यक हैं। आईएस इन्हें काफिर मानता है।

विज्ञापन

कौन हैं इराक के यजीदी?

IS killed 300 yazidi's in Iraq

बीबीसी के मध्य पूर्व मामलों के संपादक एलन जॉनस्टन का कहना है कि अभी ये तय नहीं है कि इन लोगों को कैसे मारा गया और अभी ही क्यों मारा गया है। पिछले साल अग़वा किए गए यजीदी लोगों में से ज्यादातर को मोसुल में ही रखा गया था। यह इलाका आईएस स्टेट का गढ़ माना जाता है।

इस साल जनवरी में आईएस ने 200 यजीदियों को रिहा किया था। रिहा किए जाने वालों में अधिकतर लोग बुजुर्ग थे या घायल थे। आईएस पिछले साल भर के दौरान काफी यजीदियों का कत्ल कर चुका है। ऐसा कहा जाता है कि आईएस महिलाओं को यौन शोषण के लिए गुलाम बनाकर रख लेता है।

यजीदियों ने उत्तरी इराक के कुर्द नियंत्रण वाले इलाकों में भी शरण ले रखी है। पिछले साल दिसंबर के बाद से कुर्द, इराकी और अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों की बमबारी के बाद आईएस को कई इलाकों से खदेड़ दिया गया है लेकिन कई यजीदी गांवो पर संगठन का कब्ज़ा अब भी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed