{"_id":"58f138914f1c1bbc7fcf892a","slug":"is-denies-casualties-from-us-bomb-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में अमेरिकी बम से कोई नुकसान नहीं :IS","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में अमेरिकी बम से कोई नुकसान नहीं :IS
एजेंसी/ काहिरा
Updated Sat, 15 Apr 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शुक्रवार को उस खबर का खंडन किया है, जिसमें यह दावा किया गया था कि अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों पर अमेरिकी सेना द्वारा दुनिया का सबसे बड़े गैर परमाणु बम गिराए जाने से आईएस को जनहानि हुई है।
विज्ञापन
आईएस सुरक्षा एजेंसी के हवाले से अमाक न्यूज एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर यह दावा किया है कि नांगरहार प्रांत में अमेरिकी हमले में जीबीयू-43/बी बम गिराये जाने से आईएस का बाल भी बांका नहीं हुआ है। साथ ही न ही उसके लड़ाके मारे गए है और न ही उसका लड़ाका घायल हुआ है।
विज्ञापन
अमेरिका ने बृहस्पतिवार रात्रि 7 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार के अचिन जिले की पहाड़ियों में स्थित आईएस के ठिकानों पर पहली बार दुनिया का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम जीबीयू-43/बी का इस्तेमाल किया, जिसमें आईएस के 36 लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन