फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   IS Attack on outside army camp in YEMEN, 52 killed

यमन में सेना कैंप के बाहर आईएस का हमला, 52 सैनिकों की मौत

Mon, 19 Dec 2016 03:15 AM IST
एजेंसी/ सना
एजेंसी/ सना Updated Mon, 19 Dec 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
IS Attack on outside army camp in YEMEN,  52 killed
- फोटो : reuters

दक्षिणी यमन के अदन शहर में रविवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमले में कम से कम 52 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। यमन में सुरक्षा बलों पर यह ताजा आतंकी हमला है। सैन्य अधिकारियों और चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। ये सभी सैन्यकर्मी पूर्वोत्तर अदन स्थित सैन्य ठिकाने के बाहर सैलरी निकालने के लिए लाइन में लगे थे, तभी हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चलता है कि हमलावर विस्फोटक जैकेट पहनने हुए था।

विज्ञापन


आत्मघाती हमलावर की पहचान अबू हाशिम अल-रदफानी के रूप में हुई है। वह एक तस्वीर में आईएस के दूसरे आतंकियों के साथ नजर आ रहा है। अदन के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अब्देल नसीर अल-वाली के मुताबिक आईएस के इस ताजा फिदायीन हमले में 52 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अल-सालबन बेस के करीब अल-अरिश जिले के कर्नल नसीर सरिया ने बताया कि अदन में विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने सैनिकों के बीच में खुद को उड़ा दिया। उनका कहना है कि हमलावर ने सैनिकों के एक जगह पर जमा होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। तस्वीरों में घटनास्थल पर रेतीली जमीन पर खून नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों के जूते भी इधर-उधर बिखरे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आईएस ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने हमले में 70 लोगों को मौत के घाट उतारने का दावा किया है। इससे आठ दिन पहले आईएस ने अल-सालबन में हमला किया था, जिसमें 48 सैनिकों की जान चली गई थी और 29 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed