{"_id":"5b832c1342c79246547c50e4","slug":"is-afghanistan-s-wing-chief-dies-in-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस की अफगानिस्तान विंग के मुखिया की एयर स्ट्राइक में मौत!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
आईएस की अफगानिस्तान विंग के मुखिया की एयर स्ट्राइक में मौत!
एजेंसी, काबुल
Updated Mon, 27 Aug 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
islamic state
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में पैर जमाने की कोशिश कर रहे अरब देशों के आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) को करारा झटका लगा है। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार, देश में इस संगठन का मुखिया और अमीर ऑफ खुरसान के नाम से जाना जाने वाले अबु साद अरहाबी की 10 साथियों समेत एक हवाई हमले में मौत हो गई है। यह खबर इस संगठन के आत्मघाती हमलों के लगातार बढ़ने के बाद आई है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, अरहाबी की मौत शनिवार को तब हुई जब गठबंधन सेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन के तहत इस समूह पर कार्रवाई के दौरान हुई। गठबंधन सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमा से लगे नांगरहार राज्य में आईएस के एक ठिकाने पर हमला किया था। इस राज्य को आईएस के मजबूत पकड़ वाले इलाकों में गिना जाता है।
विज्ञापन
नांगरहार के राज्यपाल के प्रवक्ता अताउल्लहा खोगयानी ने अरहाबी की मौत की पुष्टि की है। अमेरिकी सेना ने भी अफगानी अधिकारियों की तरफ से दी गई सूचना के आधार पर हवाई हमला करने और उसमें अरहाबी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
4 साल में मरने वाला चौथा नेता
आईएस की अफगानिस्तान विंग की वर्ष 2014 में शुरुआत के बाद से अरहाबी सेना के हमले का शिकार बनने वाला उसका चौथा मुखिया है। खुफिया एजेंसी ने ये भी बताया कि इस हवाई हमले में बड़ी संख्या में आईएस के हथियार, गोलियां और बारूदी विस्फोटक भी नष्ट किया गया है।