{"_id":"5b4b33e94f1c1b4c748b4e70","slug":"ireland-passengers-hospitalized-after-ryanair-flight-plummets","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान में ऑक्सीजन कम होने से यात्रियों के कान से निकला खून, करवानी पड़ी आपात लैंडिंग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
विमान में ऑक्सीजन कम होने से यात्रियों के कान से निकला खून, करवानी पड़ी आपात लैंडिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड की विमानन कंपनी ‘रेयानएयर’ के विमान में ऑक्सीजन का स्तर कम होने से यात्रियों की हालत बिगड़ गई। फ्रैंकफर्ट के हान हवाईअड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार 33 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
एफे ने रेयानएयर के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रेयानएयर की उड़ान संख्या एफआर 7312 में अचानक ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया, जिस वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
यह विमान डबलिन से क्रोएशिया जा रहा था। जर्मनी की संघीय पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘यात्रियों ने सिर दर्द और कान में दर्द की शिकायत की और उन्हें चक्कर भी आ रहे थे। कुछ यात्रियों के कान से खून निकलना शुरू हो गया था।’
विज्ञापन
जर्मनी की मीडिया के मुताबिक, कुछ यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि कुछ अभी भी अस्पताल में हैं। यात्रियों ने कहा कि उस समय विमान में उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि शायद ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है।