फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iraq: Security of Indian embassy may under CRPF commandos after threat of IS 

IS की धमकी के बाद भारतीय दूतावास की सुरक्षा को इराक भेजे जा सकते हैं कमांडो

Thu, 22 Feb 2018 07:28 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Iraq: Security of Indian embassy may under CRPF commandos after threat of IS 
प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की धमकी के बाद युद्ध से तबाह इराक में भारतीय दूतावास और उसके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के कमांडो को जल्द वहां भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बगदाद में आए दिन आत्मघाती हमले होते रहते हैं, हालांकि अभी तक भारतीय दूतावास पर कोई हमला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के बीच बातचीत के बाद इराक की राजधानी बगदाद के अल मंसूर इलाके में स्थित दूतावास परिसर में सशस्त्र कमांडो की तैनाती को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ से इस काम के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ कमांडो देन को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कमांडो का खास काम होगा दूतावास, राजनयिक कर्मियों और उनके परिवार की आतंकी धमकियों से सुरक्षा। उन्होंने कहा कि आईएस से लगातार मिल रही धमकियों के बाद लंबे समय से दूतावास की पेशेवर सुरक्षा पर विचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed