{"_id":"5a8ecc744f1c1b805a8bb387","slug":"iraq-security-of-indian-embassy-may-under-crpf-commandos-after-threat-of-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS की धमकी के बाद भारतीय दूतावास की सुरक्षा को इराक भेजे जा सकते हैं कमांडो","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
IS की धमकी के बाद भारतीय दूतावास की सुरक्षा को इराक भेजे जा सकते हैं कमांडो
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की धमकी के बाद युद्ध से तबाह इराक में भारतीय दूतावास और उसके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के कमांडो को जल्द वहां भेजा जा सकता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बगदाद में आए दिन आत्मघाती हमले होते रहते हैं, हालांकि अभी तक भारतीय दूतावास पर कोई हमला नहीं हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के बीच बातचीत के बाद इराक की राजधानी बगदाद के अल मंसूर इलाके में स्थित दूतावास परिसर में सशस्त्र कमांडो की तैनाती को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
सीआरपीएफ से इस काम के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ कमांडो देन को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कमांडो का खास काम होगा दूतावास, राजनयिक कर्मियों और उनके परिवार की आतंकी धमकियों से सुरक्षा। उन्होंने कहा कि आईएस से लगातार मिल रही धमकियों के बाद लंबे समय से दूतावास की पेशेवर सुरक्षा पर विचार किया जा रहा था।