फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   iraq pm maliki resigns.

इराक के प्रधानमंत्री ने अपना पद छोड़ा

Fri, 15 Aug 2014 08:43 PM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
iraq pm maliki resigns.

इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने पद छोड़ने की घोषणा की है। इराक के सरकारी टेलीविजन पर उन्होंने ये घोषणा की।

विज्ञापन


मलिकी ने मनोनीत प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी का सहयोग देने का वादा भी किया। टीवी पर उनके संबोधन के समय अबादी के अलावा अन्य राजनेता भी उनके साथ थे।

मलिकी ने कहा, "मैं आज आपके सामने ये घोषणा करता हूं कि राजनीतिक प्रक्रिया में सहूलियत और नए सरकार के गठन के लिए मैं अबादी के पक्ष में अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं।"

अमेरिका ने फैसले का किया स्वागत

iraq pm maliki resigns.

अमेरिका ने मलिकी के इस फैसले का स्वागत किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजैन राइस ने कहा कि ये इराक़ की एकता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पिछले दिनों इराक के राष्ट्रपति फौद मासूम ने संसद के डिप्टी स्पीकर हैदर अल अबादी को प्रधानमंत्री मनोनीत करने की घोषणा की थी, जिसका नूरी अल मलिकी ने विरोध किया था।

उन्होंने कहा था कि अबादी का मनोनयत असंवैधानिक है। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अबादी का समर्थन किया था और उम्मीद जताई थी कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा रुकेगी।

सुन्नी चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट ने उत्तरी इराक के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा जमाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed