फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iraq pm Maliki power performance, soldier in street

इराक में मलिकी का शक्ति प्रदर्शन, सड़क पर सैनिक

Mon, 11 Aug 2014 03:26 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
Iraq pm Maliki power performance, soldier in street

इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के वफादार सुरक्षा बलों ने राजधानी बग़दाद की मुख्य जगहों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले मलिकी ने सरकारी टेलीविजन पर राष्ट्रपति की आलोचना की थी। मलिकी तीसरा कार्यकाल चाह रहे हैं, लेकिन उत्तर में जिहादी विद्रोह के बीच उनके पद से हटने की मांग हो रही है।

अमेरिका ने राष्ट्रपति फ़ौद मासूम के समर्थन में एक बयान जारी किया है। इससे पहले वो इराक में एक संयुक्त सरकार बनाने की अपील कर चुका है।

इराकी कुर्द पहले ही इस्लामी चरमपंथियों को हराने के लिए अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहायता की अपील कर चुके हैं और अमेरिका इराकी कुर्दिस्तान की राजधानी इरबिल के पास इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों पर पहले ही चार बार हवाई हमले कर चुका है।
विज्ञापन


एक कुर्द अधिकारी ने कहा कि हालिया अमेरिकी हवाई हमले ग्वेर और माखमूर कस्बों पर कब्जा करने में मददगार साबित हुए हैं।

संवैधानिक 'तख़्तापलट'

Iraq pm Maliki power performance, soldier in street

टेलीविज़न पर अपने संबोधन में मलिकी ने कहा कि संवैधानिक नियमों के उल्लंघन के लिए वह राष्ट्रपति मासूम को अदालत में खींचने की मंशा बना चुके हैं।

गत अप्रैल में हुए चुनाव में मलिकी के गठबंधन ने अधिकांश सीटें जीत ली थीं लेकिन संसद उन्हें तीसरा कार्यकाल देने पर राजी नहीं हुई और राष्ट्रपति मासूम ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

मलिकी ने कहा, ''यह रवैया संवैधानिक और देश में राजनीतिक प्रक्रिया के तख़्तापलट जैसा है। राष्ट्रपति की ओर से जानबूझ कर किए गए संवैधानिक नियमों के उल्लंघन के गंभीर परिणाम होंगे।''

उनके संबोधन के कुछ ही घंटे बाद मलिकी के वफादार शिया लड़ाके और सुरक्षा बलों ने बगदाद के मुख्य केंद्रों को अपने कब्ज़े में ले लिया। हिंसा की अभी तक कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed