{"_id":"8694864a9a7e16057eefb36ae60074b0","slug":"iraq-mass-graves-found-filled-with-bodies-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: लाशों से भरी सामूहिक कब्रें मिलीं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक: लाशों से भरी सामूहिक कब्रें मिलीं
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी इराक में सामूहिक कब्रों का पता चला है जिनमें कम से कम 80 शव मिले हैं। ये शव सुन्नी कबाइली मुसलमानों के हैं जिन्हें संभवत: इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने मारा होगा।
विज्ञापन
दो सामूहिक कब्र अनबार प्रांत में मिली हैं जिनमें 220 शव हो सकते हैं। अधिकतर शव अल बू निम्र कबाइली लोगों के हैं जिन्होंने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में इराक़ की शिया बहुल सरकार का साथ दिया था।
विज्ञापन
आतंक
राजधानी बगदाद में मौजूद बीबीसी संवाददाता ओर्ला ग्वेरइन का कहना है कि इस तरह से हत्याएं इस्लामिक स्टेट की खास पहचान है। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस्लामिक स्टेट की मकसद इलाके पर नियंत्रण करना ही नहीं बल्कि अपने विरोधियों में आतंक फैलाना भी है।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट ये संदेश देना चाहता है कि उसके खिलाफ लड़ाई की बात सोचने वाले सुन्नी कबाइलियों का भी यही हश्र हो सकता है। वहीं कबाइली नेताओं को लगता है कि इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए इराकी सरकार की ओर से उन्हें जरूरी मदद नहीं मिल रही है।