फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iraq: killed more than 1,000 in 15 Days

'15 दिनों में 1,000 से ज्यादा की मौत'

Tue, 24 Jun 2014 08:02 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
Iraq: killed more than 1,000 in 15 Days

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इराक में 5 जून से 22 जून के बीच 1,000 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज़्यादातर आम नागरिक हैं।

विज्ञापन


इराक़ से संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार दल की रिपोर्ट के अनुसार पांच से 22 जून के बीच कम से कम 757 लोग निनेवेह, दियाला और सलाहुद्दीन प्रांत में मारे गए हैं।

इसमें यह भी कहा गया है कि इसी वक्त कम से कम 318 लोग बग़दाद और दक्षिणी इराक़ के इलाकों में मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने जारी किए आंकड़े

Iraq: killed more than 1,000 in 15 Days

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविले ने कहा कि इन आंकड़ों को 'न्यूनतम के रूप में ही देखा जाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि इनमें नागरिकों, पुलिसकर्मियों और लड़ना छोड़ चुके सैनिकों की हत्याएं शामिल हैं।

इस महीने इस्लामिक स्टेट इन इराक़ एंड अल शाम (आईएसआईएस) के बैनर तले इस्लामी घुसपैठिए देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में काबिज हो रहे हैं इनमें दूसरा सबसे बड़ा शहर, मोसूल भी शामिल है।

जून में इराक में हुई मौतों पर दाखिल अपनी रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने उन 15 शिया नागरिकों का हवाला दिया है जिनका सलाहुद्दीन प्रांत में उनके गांव पीरवाजिलि से अपहरण किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अपहरण और हत्या'

Iraq: killed more than 1,000 in 15 Days

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दजला नदी के किनारे पर 45 अनजान शव मिले थे।

इसके अलावा इराक़ में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार अधिकारी ने पुष्टि की है कि मोसूल में आईएसआईएस के लड़ाकों के हमले के बाद निनेवेह ऑपरेशन कमांड हेडक्वार्टर से वापस लौटते हुए इराक़ी सुरक्षा बलों ने कई लोगों को मार डाला है।

इस मामले में हिरासत में रखे गए लोगों के कमरों में ग्रेनेड फेंके गए जिससे कम से कम 10 की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed