{"_id":"5a12ce437b1409a1868ff76d4219f937","slug":"iraq-islamic-state-using-chlorine-gas-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली गैस का इस्तेमाल कर रहा आईएस","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जहरीली गैस का इस्तेमाल कर रहा आईएस
Updated Fri, 13 Mar 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
इराकी अधिकारियों को बीबीसी के फुटेज से पता लगा है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी जहरीली क्लोरीन गैस को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इराकी सरकार का कहना है कि फौज को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में ये केमिकल्स पाए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि इनकी मात्रा कम थी लेकिन खुले में ये बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक वीडियो फुटेज में इस धमाके के बाद नारंगी रंग का धुंआ उठता दिख रहा था।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के बम केवल नुक़सान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि डर पैदा करने के लिए बनाए जाते हैं।
इराक के बम निरोधी दस्ते के सदस्य हैदर ताहिर का कहना है कि उनके दल ने अब तक दर्जनों इसी तरह के बम डिफ़्यूज़ किए हैं जिसमें क्लोरीन पाया गया है।
उन्होंने बीबीसी से कहा कि ''घर पर बनाए गए इन बमों में क्लोरीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, ये उन लोगों के लिए ज़हर का काम करती है जो इसे सांस के साथ अंदर ले जाते हैं।''
विज्ञापन