इराक: कुर्दों ने आईएस से दो कस्बे छीने
कुर्दिश अधिकारियों ने बताया कि अमरीकी हवाई हमलों की मदद से कुर्दों ने ग्वेर और मखमूर पर फिर से नियंत्रण कर लिया है।
संवाददाताओं का कहना है कि कुर्दिश बलों को मिली इस कामयाबी और आईएस के चरमपंथी ठिकानों पर लगातार जारी अमरीकी हमलों से इस संघर्ष का रुख बदल सकता है।
एक के बाद एक सफलताएं!
अब तक इसमें सुन्नी चरमपंथियों को ही एक के बाद एक सफलताएं मिल रही थीं।
इस बीच इराकी कुर्दों के राजनीति नेता मसूद बरजानी से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि उन्हें इस्लामी चरमपंथियों से लडने के लिए और हथियार दिए जाएं।
उधर अमरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुछ अमरीकी राजयनिकों और तेल कर्मियों को इरबिल और राजधानी बगदाद से हटाया जा रहा है।