फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iraq force destroyed saddam mausoleum

तबाह हुआ इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन का मकबरा

Mon, 16 Mar 2015 01:04 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Iraq force destroyed saddam mausoleum

इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के मकबरे को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। सद्दाम हुसैन के गृह नगर तिकरीत के पास इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से लड़ रही इराकी सेना और हथियारबंद गुटों ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के कैमरे से ली गई तस्वीरों में अल-अवजा गांव में मौजूद सद्दाम के मकबरे की छत को सहारा देने वाले केवल स्तंभ ही बाक़ी बचे हैं। पिछले साल ही स्थानीय सुन्नी नागरिकों ने सद्दाम के मकबरे से उनका शव निकाल लिया गया था और उसे किसी अनजान जगह पर ले जाया गया था।
विज्ञापन


एपी कैमरे की तस्वीरों में यह भी दिखाई दे रहा है कि इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की पोस्टर साइज तस्वीर हटा दी गई है और उसकी जगह शिया हथियारबंद गुट के नेताओं की तस्वीरें और झंडे लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरानी जनरल की तस्वीर

Iraq force destroyed saddam mausoleum

नेताओं की तस्वीरों में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की तस्वीर भी शामिल है, जो इस्लामिक स्टेट के ख‌िलाफ लड़ाई में इराक के शिया लड़ाकों की मदद करते रहे हैं।

रविवार को इराकी सुरक्षा बलों और ईरान समर्थित शिया लड़ाकों के बीच तिकरीत के दक्षिण और उत्तर में जंग तेज हो गई और मकबरे पर कब्जा हो गया। हालाँकि इराकी सेनाओं का दावा है कि वो 48 घंटे के भीतर तिकरीत के मध्य भाग में पहुँच जाएँगे।

दो दशक तक इराक में सत्ता पर काबिज रहे सद्दाम हुसैन को अमेरिका के नेतृत्व वाले हमले में 2003 में सत्ता से बेदख़ल कर दिया गया था और फिर उन्हें मुकदमे के बाद 2006 में फांसी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed