फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   iraq: 48 killed in blasts

इराक: बम धमाकों में 48 की मौत

Mon, 29 Jul 2013 05:40 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 29 Jul 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
iraq: 48 killed in blasts

इराक की राजधानी बग़दाद और कुछ नजदीकी शहरों में हुए बम धमाकों में कम से कम 48 लोगों की मौत होने और क़रीब सौ लोगों के घायल होने की ख़बर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक़ बग़दाद में 10 कार धमाके होने की ख़बर है।

पुलिस का कहना है कि बम कार में छिपा कर रखे गए थे।

पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक़ शिया बहुल ज़िलों में सुबह बाज़ारों और कार पार्किंग को निशाना बनाया गया।

देश के उत्तरी हिस्से से भी धमाकों की ख़बरें मिली हैं।

संवाददाताओं का कहना है कि इन धमाकों के पीछे अलक़ायदा से जुड़े सुन्नी चरमपंथी संगठनों का हाथ हो सकता है।

अप्रैल के बाद से हुए धमाकों में अब तक तीन हज़ार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

इससे आशंका जताई जा रही है कि देश एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा और गृहयुद्ध की चपेट में चला जाएगा।

इराक़ में 2003 में हुए संघर्ष के बाद से ये साल सबसे रक्तरंजित रहा है।

बीबीसी अरबी सेवा के हद्दा सालेह का कहना है कि हाल के सालों में जुलाई के इस महीनें सबसे अधिक वारदातें हुई हैं।

इराक़ में 2006 और 2007 में उग्रवाद चरम पर था, लेकिन देश में हिंसा का स्तर घटा था।

वैसे जुलाई महीने में ही अबतक 700 लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed