फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   iraq 31 killed in serial bomb blasts

इराक: बम धमाकों में 31 की मौत

Sat, 09 Feb 2013 11:00 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 09 Feb 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
iraq 31 killed in serial bomb blasts

इराक के शिया बहुल इलाके में एक के बाद एक हुए कार बम धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज़्यादा घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों के अनुसार राजधानी बग़दाद के उत्तरी ज़िले के बाजा़र में हुए दोहरे धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई। इसके ठीक एक घंटे बाद हिला प्रांत के शोमाली कस्बे में हुए दो धमाकों में 13 लोगों की मौत हो गई है।


हाल के दिनों में इराक में जितनी भी हिंसक घटनाएं हुई हैं उन सबको अलक़ायदा से जुड़े सुन्नी विद्रोहियों से जोड़कर देखा गया है।

बढ़ता तनाव
अधिकारियों के अनुसार बग़दाद के खदीमिया के अतिव्यस्त चिड़ियों के बाज़ार में हुआ दोनों धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुआ था।

इनमें से पहला बम बाज़ार के मुख्य मार्ग पर हुआ था। बम फटने के साथ जैसे ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे इधर-उधर भागने लगे, तभी वहां दूसरा बम फट गया।

इसके कुछ ही देर बाद बेबीलॉन प्रांत के शहर हिला के मुख्य बस अड्डे पर एक और बम फटा जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। यहीं पर एक दूसरा धमाका स्थानीय बाज़ार में हुआ।
विज्ञापन


एक के बाद एक हुए इन धमाकों में कुल 40 लोग के घायल हो गए। अभी तक किसी गुट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

इस साल की शुरुआत में इराक में होने वाले जानलेवा हमलों में शुक्रवार का हमला सबसे हालिया है। इन हमलों में अब तक सैंकड़ों लोगों की जानें चली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed