{"_id":"57a6aad74f1c1b356a2b9240","slug":"iranian-nuclear-scientist-hanged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईरान के परमाणु वैज्ञानिक को दी गई फांसी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ईरान के परमाणु वैज्ञानिक को दी गई फांसी
बीबीसी
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में 2010 से गिरफ्तार एक परमाणु वैज्ञानिक, शाहराम अमीरी को फांसी दे दी गई है। उनके परिवार ने ये जानकारी बीबीसी को दी है। शाहराम अमीरी की मां ने बीबीसी को बताया है कि उनके बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि अमीरी के गले पर रस्सियों के निशान हैं जिससे पता चलता है कि उन्हें फांसी दी गई है। अमीरी को दफना दिया गया है। उन्हें अमरीका से लौटने के बाद हिरासत में ले लिया गया था और गुप्त स्थान पर रखा गया था।
अमीरी का कहना था कि अमरीका में सीआईए ने उन्हें जबर्दस्ती हिरासत में लिया था। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक अमीरी को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में गहन जानकारी थी।
विज्ञापन
1977 में पैदा हुए अमीरी 2009 में हज पर जाने के बाद से गायब हो गए थे। बाद में वे अमरीका में सामने आए थे और उन्होंने कहा था कि अमरीका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने उन्हें अगवा कर लिया था।

सीआईए की हिरासत से बच निकले थे अमीरी
शहराम अमीरी जब तेहरान पहुँचे थे तो उनका हीरो जैसा स्वागत हुआ था।
- फोटो : gettyimages
अमीरी का कहना था कि सीआईए ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने के लिए उन पर गहरा मनोवैज्ञानिक दवाब डाला था। अमरीका में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा था, "वे मुझे किसी गुप्त घर में ले गए और मुझे नशे के इंजेक्शन लगाए।"
एक अन्य वीडियो में उन्होंने अमरीका की हिरासत से बच निकलने का दावा किया था। जब वो 2010 में तेहरान लौटे तो उनका जबरदस्त स्वागत हुआ था। उस समय अमरीकी अधिकारियों ने बीबीसी से कहा था कि अमीरी अपनी मर्जी से अमरीका पहुँचे थे अमरीका को महत्वपूर्ण जानकारियां दी थीं।
रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान लौटने के बाद उन्हें लंबी सजा सुनाई गई थी। उस समय उनके परिवार ने बीबीसी से कहा था कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उनकी जान पर खतरा है।