फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   iran sanction lift announced

ईरान पर लगे अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंध खत्म

Sun, 17 Jan 2016 06:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 Jan 2016 06:14 AM IST
विज्ञापन
iran sanction lift announced

ईरान पर लगाए गए सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। यह फैसला परमाणु कार्यक्रमों की निगरानी रखने वाली एजेंसी आईएईए की इस बात की पुष्टि के बाद की गई है कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रमों को धीमा करने का वादा पूरा किया है।

विज्ञापन


ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित घोषणा वियना में मौजूद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के मुख्यालय में की गई। अमेरिका ने कहा है वो ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटा रहा है।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरीके मॉगरीनी ने भी कहा कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि इससे एक बहुत ही मजबूत संदेश जाएगा कि अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति और दृढ़ता हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल का भी सामना किया जा सकता है।

ईरान पर प्रतिबंध इस संदेह में लगाये गए थे कि वो परमाणु हथियार तैयार करने की कोशिश कर रहा है। ईरान ने हमेशा इस बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed