{"_id":"5be0e529bdec22174b2c3187","slug":"iran-replied-america-on-ban-that-america-should-leave-its-hooliganism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधों पर तिलमिलाया ईरान, कहा- दादागिरी छोड़ दे अमेरिका, सफल नहीं होंगे उसके मंसूबे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
प्रतिबंधों पर तिलमिलाया ईरान, कहा- दादागिरी छोड़ दे अमेरिका, सफल नहीं होंगे उसके मंसूबे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद तिलमिलाए ईरान ने अमेरिका को तीखा जवाब दिया है। ईरान ने कहा कि अमेरिका को दादागिरी छोड़ देनी चाहिए। बता दें कि अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्टर भी ट्वीट किया था, जो काफी विवादों में रहा था। हालांकि, प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका ने भारत समेत 8 देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी है।
विज्ञापन
प्रतिबंधों को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम काजमी के हवाले ले इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी ने कहा कि अमेरिका को अपनी सर्वाधिकारवादी व दमनकारी नीतियों को छोड़ देना चाहिए। बहराम ने कहा कि आर्थिक प्रतिबंध लगाकर ईरान को हराने की अमेरिका की योजना विफल रही है। अमेरिका का मनोवैज्ञानिक युद्ध भी सफल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका को दूसरे देशों के प्रति अपना व्यवहार बदलना चाहिए। बता दें कि अमेरिकी प्रतिबंध के तहत यदि कोई देश या कंपनी ईरान से तेल खरीदती है तो उस देश या कंपनी पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन साल पहले ओबामा ने हटाए थे प्रतिबंध
ट्रंप प्रशासन से ईरान पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, यह वही प्रतिबंध हैं जिनको पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तीन साल पहले हटाया था। ओबामा ने यह प्रतिबंध तब हटाए थे जब ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम स्थगित किया था।