ईरान के साथ परमाणु करार पर हुआ समझौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनयिकों के मुताबिक ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के बदले प्रतिबंधों में ढील देने पर विएना में चल रही बातचीत में समझौता हो गया है।
एसोसिएटेड प्रेस ने एक पश्चिमी राजनयिक के हवाले से कहा है कि समझौते के रास्ते की अंतिम रुकावटें हटा दी गई हैं। यूरोपीय यूनीयन ने स्थानीय समयानुसार (जीएमटी) सुबह साढ़े आठ बजे एक अंतिम बैठक और फिर उसके बाद एक प्रेस वार्ता का ऐलान किया है।
ईरान और विश्व के छह शक्तिशाली देशों (अमरीका, रुस, चीन, फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी) के बीच विएना में वार्ता जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी ईरान के दो राजनयिकों को हवाले से कहा है कि वार्ता में समझौता हो गया है।