फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iran Lawmakers demand to raised Military expenditure against America

अमेरिका के खिलाफ ईरान के अधिक सैन्य खर्च को मिली मंजूरी, ट्रंप ने लगाए थे प्रतिबंध

Mon, 14 Aug 2017 07:41 AM IST
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान Updated Mon, 14 Aug 2017 07:41 AM IST
विज्ञापन
Iran Lawmakers demand to raised Military expenditure against America
Iran lawmakers

ईरान की संसद ने अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में देश के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के विदेशी अभियानों पर खर्च बढ़ाने के लिए ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद अमेरिका ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए जुलाई में उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए थे, जिसके बाद हुए मतदान में रक्षा बजट बढ़ाने के विधेयक को पास कर दिया गया।
विज्ञापन


इस घोषणा के बाद ही सांसदों ने एक स्वर में कहा, ‘अमेरिका को मौत’। संसद में मौजूद 244 सांसदों में से कुल 240 ने इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया। इसके जरिये मिसाइल कार्यक्रम के विकास के लिए अतिरिक्त 26 करोड़ डॉलर और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के विदेशी अभियान के लिए इतनी ही राशि के आवंटन की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद और क्षेत्र में अमेरिका की चुनौतीपूर्ण गतिविधियों से मुकाबला करने के लिए पैकेज को अभूतपूर्व समर्थन की घोषणा करने के बाद संसद के स्पीकर अली लारिजानी ने कहा कि अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि यह हमारा पहला कदम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed