फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iran launched the first indigenous fighter aircraft 'Kosar'

ईरान ने पेश किया अपना पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘कोसार’

Wed, 22 Aug 2018 04:57 AM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
Iran launched the first indigenous fighter aircraft 'Kosar'
ईरान ने नेशनल डिफेंस इंडस्ट्री डे के लिए तेहरान में डिफेंस शो के दौरान अपने पहले घरेलू लड़ाकू विमान 'कोसार' का अनावरण किया।

ईरान ने मंगलवार को अपना पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान पेश कर दिया। ईरान के रक्षा मंत्री अमीर हातमी ने पिछले हफ्ते इसके संकेत दे दिए थे। नेशनल डिफेंस इंडस्ट्री डे के अवसर पर तेहरान में डिफेंस शो के दौरान ‘कोसार’ नाम के इस लड़ाकू विमान का अनावरण किया गया। राष्ट्रपति हसन रूहानी इस दौरान कोसार के कॉकपिट में खुद बैठे नजर आए। 

विज्ञापन


ईरान के राष्ट्रीय टेलीविजन पर शो का प्रसारण किया गया, जिसमें बताया गया कि कोसार चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। यह उन्नत तकनीक से लेस और कई हथियार ले जाने में सक्षम है। यह एक स्वदेशी लड़ाकू विमान है, जिसे 100 फीसदी ईरान में ही तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि विमान का पहले ही सफल परीक्षण किया जा चुका है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर हातमी ने दोहराया कि हमारी पहली प्राथमिकता मिसाइल क्षमता बढ़ाना है और मिसाइल प्रतिरक्षा में दुश्मनों के प्रयासों को देखते हुए हमें इसे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हमने ईरान-इराक युद्ध में सीखा था कि हम किसी पर नहीं, बल्कि खुद पर ही निर्भर हो सकते हैं। हमने देखा कि हम जहां-जहां असमर्थ हैं वहां कोई हम पर दया नहीं दिखाने वाला। हमारे संसाधन सीमित हैं और हम न्यूनतम लागत पर सुरक्षा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed