फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Iran has taken strong action and arrested a large number of spies

ईरान ने बड़ी संख्या में जासूसों को दबोचा, दोहरी नागरिकता वाले लोगों को भी जेल भेजा गया

Thu, 30 Aug 2018 05:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
Iran has taken strong action and arrested a large number of spies

जासूसों के खिलाफ पहली बार कड़ी कार्रवाई करते हुए ईरान ने बड़ी संख्या में गिरफ्तारी की है। ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री महमूद अलवी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इन जासूसों की गिरफ्तारी का मंत्री के पास कोई ब्योरा नहीं था। इस कार्रवाई में दोहरी नागरिकता प्राप्त लोगों को भी जेल में डाल दिया गया है। 

विज्ञापन


ईरानी खुफिया मामलों को मंत्री महमूद अलवी ने एक टीवी इंटरव्यू में दावा किया कि ईरान ने एक ऐसे देश की कैबिनेट में अपना एजेंट शामिल कराया था जिसकी खुफिया सेवा बहुत मजबूत है। इस संबंध में रूढ़िवादी समाचार एजेंसी तस्नीम ने कहा कि यह इशारा इस्राइल के पूर्व ऊर्जा व आधारभूत संरचना मंत्री गोनेन सेगेव की तरफ था। उन्हें पिछले माह येरुशलम की एक अदालत ने जासूसी मामले में आरोपित किया है।
विज्ञापन


हालांकि अलवी ने इस बात का ब्योरा नहीं दिया कि जासूसों को कब गिरफ्तार किया गया। अलवी के मुताबिक ‘वित्तीय और अन्य साधनों द्वारा हमारे शत्रु ईरान के बारे में सूचना हासिल करने की कोशिश करते हैं। वे जासूसी और घुसपैठ के जरिए काम करते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि दोहरी नागरिकता प्राप्त ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई के ठोस प्रयास हो रहे हैं जिन्होंने आधिकारिक पद संभाल रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिया बहुल ईरान को शत्रु मानता है आईएस

ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सुन्नी मुस्लिम चरमपंथियों से देश को खतरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिया बहुल ईरान को आईएस इस पूरे क्षेत्र में अपने सबसे बड़े शत्रुओं में से एक मानता है। अलवी के मुताबिक ‘पिछले साल 230 आतंकवादी सेल का पता लगाया गया। हमने यूनिवर्सिटी और मेट्रो जैसी जगहों पर हमलों को नाकाम किया, लेकिन हमने इसके बारे में बहुत कम सूचना साझा की।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed