{"_id":"58949bb64f1c1b5d21e800f7","slug":"iran-bans-on-travel-to-american-wrestlers-in-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने अमेरिकी पहलवानों की ईरान यात्रा पर रोक लगाई ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ईरान ने अमेरिकी पहलवानों की ईरान यात्रा पर रोक लगाई
एजेंसी/तेहरान
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी का कहना है कि ईरान ने अमेरिकी पहलवानों की ईरान यात्रा पर रोक लगा दी है। इन पहलवानों को केरमनशाह शहर में फ्रीस्टाइल वर्ल्ड कप प्रतिस्पर्धा में शिरकत करना था। माना जा रहा है कि ईरानियों को वीजा देने से रोक लगाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश के बाद ईरान का यह जवाब सामने आया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम घासेमी के हवाले से कहा गया कि एक विशेष समिति ने मामले की समीक्षा की और पाया गया कि अमेरिकी फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम का विरोध किया गया है। कुश्ती प्रतियोगिता 16-17 फरवरी को होनी है। ईरान सात मुसलिम देशों के लिए वीजा प्रतिबंध को लेकर ट्रंप के कार्यकारी आदेश के जवाब में ईरान की यह पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान ने कहा था कि वह भी जवाब में अमेरिकी नागरिकों को अपने देश की यात्रा करने से प्रतिबंधित करेगा। इसको लेकर ईरानी संसद में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था।
विज्ञापन