इंस्टाग्राम ने हटाई बिना आंख वाले बच्चे की तस्वीर, मां बोली माफी मांगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल के हैरी बेस्विक गोल्डनहर सिंड्रोम के साथ ही पैदा हुए थे। उनके चेहरे के एक हिस्से में आंख, आई सॉकेट, नथुना और कान नहीं है। हैरी की मां चार्ली बेस्विक ने पिछले दिनों सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें हैरी की कृत्रिम आंख नहीं लगी थी।
पढ़ें: रोज पिएंगे तुलसी वाला दूध तो छूमंतर हो सकती हैं ये बीमारियां
इंस्टाग्राम ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए हटा लिया था। हालांकि बाद में इंस्टाग्राम ने ईमेल कर चार्ली से कहा था कि ये तस्वीर गलत तरीके से हटाई गई थी। ब्रिटेन की रहने वाली चार्ली पिछले छह महीने से अपने विकलांग बेटे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में लगातार पोस्ट करती रही हैं।
मेरे साथ भेदभाव हो रहा है
उन्होंने कहा कि ये दूसरी बार है कि उनके बेटे की तस्वीर हटाई गई, दोनों ही तस्वीरों में हैरी ने कृत्रिम आंख नहीं लगाई थी। वो कहती हैं, ''मैं इस बात की कद्र करती हूं कि वो अलग दिखता है और लोग उसका चेहरा नहीं देखना चाहते लेकिन ये इंस्टाग्राम का फैसला नहीं होना चाहिए।
'वो कहती हैं, इंस्टाग्राम का ये फैसला कि हैरी का चेहरा देखने लायक नहीं है, ये घिनौना फैसला है। मुझे लगता है कि मेरे साथ भेदभाव हो रहा है। " सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर बेस्विक ने जब इस बारे में पोस्ट किया तो करीब 46 हजार बार इसे रिट्वीट किया गया और 24 हजार बार लाइक किया गया।
चार्ली कहती हैं कि कई बार तस्वीर पोस्ट करने पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि सकारात्मक प्रतिक्रिया देने वाले भी कई हैं।
इंस्टाग्राम ने कहा है कि तस्वीर दोबारा न हटाई जाए
अब तक हैरी की आंखों का सॉकेट बनाने और सिर का आकार बदलने के लिए दस ऑपरेशन हो चुके हैं। इंस्टाग्राम ने हैरी की तस्वीर वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है लेकिन चार्ली बेस्विक का कहना है कि उनसे माफी नहीं मांगी गई है या फिर उन्हें तस्वीर हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया।
पढ़ें: टीबी के मरीजों को मिलेगा दवा का कांबो पैक
हालांकि इंस्टाग्राम ने कहा है कि तस्वीर दोबारा न हटाई जाए इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। इंस्टाग्राम से बीबीसी ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब हासिल नहीं हुआ है।