दुर्घटनाग्रस्त हुए इंडोनेशियाई विमान में था 29 करोड़ का सरकारी खजाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के पापुआ इलाके में लापता हुए इंडोनेशियन विमान का मलबा मिल गया है। बताया जाता है कि इस विमान में स्थानीय गरीब लोगों के लिए भेजा जा रहा 29 करोड़ का सरकारी खजाना भी था।
इसके अलावा विमान में 54 लोग सवार थे जो रविवार को जयापुरा से उड़ान भरने के आधे घंटे के बाद लापता हो गया। इस हादसे में किसी के भी जीवित मिलने की अबतक कोई सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने विमान के मलबे के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विमान पर कुल 54 लोग सवार थे जिनमें से 44 वयस्क हैं, पांच बच्चे और शेष चालक दल के सदस्य शामिल थे।
विमान में था सरकारी खजाना
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री ने बताया कि विमान का मलबा ऑक्सिबिल के पहाड़ी इलाके बिनतांग में मिला। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से कुछ देर पहले ट्रिगाना एयर सर्विस के इस विमान के साथ संपर्क टूट गया था जिसके बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस विमान को गिरते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने देखा था जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय प्रशासन को दे दी थी। सेंतानी हवाई अड्डे पर विमान में सवार यात्रियों के परिजन उनके सलामती की सूचना का इंतजार कर रहे हैं। विमान ने प्रांतीय राजधानी जयापुरा के सेंतानी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और ये दक्षिणी शहर ओक्सिबिल जा रहा था।