फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indonesia: Two gay men sentenced to 85 lashes

इंडोनेशिया: समलैंगिकता के आरोप में दो पुरुषों को सरेआम कोड़े

Tue, 23 May 2017 03:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 23 May 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Indonesia: Two gay men sentenced to 85 lashes

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में दो पुरुषों को समलैंगिक संबंध रखने के आरोप में 85-85 कोड़े मारने की सजा दी गई है। तस्वीर में आपको एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे कोड़े मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये दोनों पुरुष की उम्र 20 और 23 साल आंकी गई है, इन लोगों को स्थानीय लोगों ने बीते मार्च एक साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। हालांकि इनकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इंडोनेशिया में समलैंगिकता गैर कानूनी नहीं है, लेकिन आचे प्रांत देश का इकलौता ऐसा प्रांत है जो इस्लामिक नियमों से चलता है।
वैसे ये पहला मौका है जब प्रांत में किसी समलैंगिक शख्स को शरिया कानून के तहत सजा दी गई है।

इन दोनों को एकेह की राजधानी बांदा के स्थित एक मस्जिद के बाहर दिया गया। जब इन दोनों को सजा सुनाई जा रही थी तब वहां कई लोग खड़े होकर खुशी जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ने बताया कि ऐसे लोगों को सबक मिलना चाहिए और दूसरे ने कहा कि इन्हें और कठिन सजा मिलनी चाहिए।
इससे पहले सजा देने वालों ने स्थानीय लोगों से अपील की थी कि वे कानून को अपने हाथ में नहीं लें क्योंकि ये दोनों भी इंसान हैं।

कोड़े मारे जाने से पहले मैं इनमें से एक शख्स से मिला। वो काफी डरा हुआ था। मैंने ये सोचा था कि हमें अकेले में मिलने का मौका मिलेगा लेकिन वहां काफी सारे लोग मौजूद थे।

"मैं काफी सदमे में हूं। मैं गहरे अंधेरे से बाहर निकलाना चाहता हूं।"

Indonesia: Two gay men sentenced to 85 lashes

जब पड़ोस के समलैंगिकता विरोधी लोग की भीड़ उसके किराए के मकान के दरवाजे पर जब पहुंची, तब वे मेडिकल डिग्री में अंतिम साल का कोर्स कर रहे थे। वे डॉक्टर बनना चाहते हैं, लेकिन इस मामले के बाद हमें बताया गया कि यूनिवर्सिटी ने उन्हें निकाल दिया है।

इन दोनों को जिस आपत्तिजनक हाल में, पाया गया था कि उसका लोगों ने वीडियो बना लिया था और वो काफी वायरल भी हो गया था।

उसने बताया, "मैं चाहता हूं कि कोड़े मारने की घटना पूरी हो जाए। मैं काफी सदमे में हूं। मैं गहरे अंधेरे से बाहर निकलाना चाहता हूं।"

इंडोनेशिया के इस प्रांत में 2014 से समलैंगिकता के खिलाफ कानून बनाए गए। इससे पहले सार्वजनिक तौर पर केवल जुआ खेलने और शराब पीने पर कोड़े मारने का प्रावधान था।

इस महीने की शुरुआत में, इंडोनेशियाई पुलिस ने समलैंगिक पार्टी करने के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद बीते सोमवार को जार्काता में समलैंगिक पार्टी करने के आरोप में 141 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से ज्यादातर लोगों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed