फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indonesia: Plane carrying 9 people missing

इंडोनेशिया: पहाड़ियों में लापता हुआ चार्टड विमान, 9 लोग थे सवार

Sat, 11 Aug 2018 08:47 PM IST
एजेंसी, जयापुरा 
एजेंसी, जयापुरा  Updated Sat, 11 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Indonesia: Plane carrying 9 people missing
फाइल फोटो

पूर्वी इंडोनेशिया की पहाड़ियों में एक निजी चार्टर्ड कंपनी का छोटा हवाई जहाज शनिवार को लापता हो गया। विमान में दो स्टाफ के अतिरिक्त एक बच्चे समेत 7 अन्य यात्री सवार थे। 

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड निर्मित पिलाटुस एयरक्राफ्ट से एयर ट्रैफिक कंट्रोल का संपर्क उस समय टूट गया, जब वह रिमोट एरिया में स्थित पापुआ प्रॉविंस से महज 40 मिनट की दूरी पर था। 
विज्ञापन


बिनटांग रीजेंस के पुलिस चीफ माइकल मुंबुनान ने बताया कि ओकाटेम गांव के लोगों ने जानकारी दी है कि विमान से पहले तेज आवाज सुनी गई और फिर उसमें विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि विमान की खोज में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन सर्च टीमों को तत्काल वहां भेजा गया था, लेकिन घटनास्थल के दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण टीमों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। 

बता दें कि अपने हजारों द्वीपों से संपर्क में रहने के लिए इंडोनेशिया में एयर ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहद लोकप्रिय है, लेकिन पिछले कुछ सालों में खराब एविएशन सुरक्षा रिकॉर्ड के कारण दर्जनों दुर्घटनाएं देखने को मिली हैं। 


पापुआ प्रॉविंस को वैसे भी बेहद दुर्गम क्षेत्र माना जाता है। यहीं पर पिछले साल जुलाई में भी वामेना के करीब विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी। अगस्त 2015 में भी पापुआ के करीब खराब मौसम के कारण इंडोनेशियाई एयरलाइंस त्रिगाना का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 54 यात्रियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed