{"_id":"59806dd64f1c1bb82b8b45c0","slug":"indo-russian-relations-are-strong-despite-the-growing-relations-of-new-delhi-from-the-us-and-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमेरिका, इजरायल के साथ नई दिल्ली के बढ़ते संबंधों के बावजूद भारत-रूस संबंध हैं मजबूत'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'अमेरिका, इजरायल के साथ नई दिल्ली के बढ़ते संबंधों के बावजूद भारत-रूस संबंध हैं मजबूत'
एजेंसी/भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and Russian President Vladimir Putin
- फोटो : PTI
रूस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस और इजरायल जैसे देशों के साथ नई दिल्ली की बढ़ती नजदीकियों के बावजूद रूस हमेशा भारत का रणनीतिक साझीदार बना रहेगा क्योंकि कुछ खास रक्षा उत्पाद और प्रौद्योगिकी ‘मॉस्को के अलावा कोई और नहीं दे सकता।’
रोस्टेक स्टेट कॉर्पोरेशन के सीईओ सर्गेई केमजोव ने कहा कि भारत के साथ सहयोग जारी रहेगा, फिर चाहे भारत केवल रूस के साथ सहयोग रखे या साथ ही साथ इस्राइल, फ्रांस, अमेरिका और अन्य देशों के साथ भी सहयोग रखे।
रूस के प्रमुख एयर शो एमएकेएस 2017 से इतर केमजोव ने कहा, "हमारा अलग महत्व है, इन देशों की सहयोग की अपनी दिशा है। इसलिए इसका मतलब यह नहीं है कि भारत अगर किसी दूसरे देश के साथ काम करता है तो, रूस के साथ संबंध समाप्त हो जाएंगे। नहीं.."अन्य देशों के साथ भारत के बढ़ते रक्षा सहयोग के भारत-रूस सहयोग पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कुछ ऐसे रक्षा उत्पाद और प्रौद्योगिकी हैं, जो रूस के अलावा कोई और नहीं दे सकता। इसलिए रूस हमेशा से भारत का रणनीतिक साझीदार रहा है और रहेगा।"