{"_id":"57b8983c4f1c1b083f6eae16","slug":"indo-candian-sikh-mp-becomes-canada-s-1st-woman-house-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडाई संसद में सरकार की पहली महिला नेता बनीं भारतवंशी चग्गर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कनाडाई संसद में सरकार की पहली महिला नेता बनीं भारतवंशी चग्गर
एजेंसी, टोरंटो
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
भारतवंशी कनाडाई सिख सांसद बर्दिश चग्गर
भारतवंशी कनाडाई सिख सांसद बर्दिश चग्गर को कनाडा के हाउस ऑफ कॉमंस में सरकार की नई नेता नामित किया गया है। वह इस पद पर काबिज होने वाली देश की पहली महिला हैं।
वाटरलू निर्वाचन क्षेत्र से सांसद 36 वर्षीय चग्गर कनाडा की लघु व्यापार एवं पर्यटन मंत्री भी हैं। कनाडा में पिछले साल हुए आम चुनाव में चग्गर समेत 19 भारतवंशी प्रत्याशी चुनाव जीते थे। शपथ समारोह के बाद पार्लियामेंट हिल में पत्रकारों से बातचीत में चग्गर ने कहा कि यह उनके लिए बेहद अद्भुत अवसर है।
इस बीच उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो की जमकर तारीफ की। चग्गर को डोमिनिक ली ब्लेनक की जगह हाउस ऑफ कॉमंस में सरकार की नई नेता बनाया गया है। वहीं, त्रूदो ने भी चग्गर पर विश्वास जताया।