फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   indian youth died after beaten in new zealand

न्यूज़ीलैंड: भारतीय युवक की पिटाई के बाद मौत

Mon, 04 Nov 2013 08:13 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 04 Nov 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
indian youth died after beaten in new zealand

न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड शहर में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पेशे से शिक्षक तरुण अस्थाना की ऑकलैंड शहर के एक फ़ास्ट फूड आउटलेट के बाहर एक व्यक्ति से झड़प हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह घटना शनिवार सुबह के वक्त हुई और इसके बाद से ही तरुण अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गए थे।समाचार एजेंसी एपी ने तरुण के दोस्त शैरोन टक के हवाले से बताया कि किसी ने तरुण के मुँह पर घूंसा मारा था।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा मौत के वक्त तरुण के साथ उनके दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।

न्यूज़ीलैंड में भारतीय समुदाय के लिए निकलने वाले पाक्षिक अखबार इंडियन न्यूज़लिंक के संपादक वेंकट रमन ने बीबीसी को बताया, "पुलिस ने हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया था लेकिन बाद में अदालत में पेश किए जाने पर उसे कुछ शर्तों के साथ ज़मानत दे दी गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों पर टिप्पणी
उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमलावर पर अभी अधिक गंभीर धाराएँ नहीं लगाई हैं लेकिन ऐसा किए जाने की संभावना है। अदालत ने हमलावर को 15 नवंबर को अदालत में दोबारा पेश होने का आदेश दिया है।


ख़बरों के मुताबिक हमालवर ने तरुण अस्थाना पर कथित तौर पर उस वक्त हमला किया जब एक महिला उनकी किसी बात पर नाराज़ हो गईं थी।

बताया जाता है कि तरुण ने उस महिला के कपड़ों पर कोई टिप्पणी की थी। घटना के तुरंत बाद तरुण को अस्पताल ले जाया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अस्थाना के मित्रों और जानने वालों के हवाले से कहा है कि वह एक 'अमन पसंद और अच्छा लड़का' था। यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑकलैंड में वह स्कूल टीचर का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed