{"_id":"5ac3f7f54f1c1bd2618b5614","slug":"indian-yoga-instructor-9-months-jailed-in-singapore-for-molesting-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय योग गुरु दोषी करार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सिंगापुर में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय योग गुरु दोषी करार
एजेंसी, सिंगापुर
Updated Wed, 04 Apr 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
योगा
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में क्लास के दौरान महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक भारतीय योग प्रशिक्षक को दोषी ठहराया गया है। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक अदालत ने सोमवार को राकेश कुमार प्रसाद को नौ महीने जेल की सजा सुनाई, साथ ही उन पर 1,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
फिलहाल राकेश कुमार को 16 हजार सिंगापुरी डॉलर की जमानत राशि पर छोड़ा गया है। राकेश के वकील ने बताया कि वह अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसाद ने टैमपाइन्स हाउसिंग स्टेट के एक योग स्टूडियो में अप्रैल 2015 में महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
उस समय महिला की उम्र 25 साल थी। मामले की सुनवाई साल 2016 में शुरू हुई। 12 तारीखों तक चली सुनवाई के बाद जिला जज लुक टान ने इस साल की शुरुआत में प्रसाद को दोषी पाया।
विज्ञापन