{"_id":"5922b5d54f1c1b3f6a5368bd","slug":"indian-taxi-driver-assaulted-in-suspected-racial-attack-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में भारतीय को लात-घूंसों से पीटा, हमलावर ने कहा- तुम इसी लायक हो","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय को लात-घूंसों से पीटा, हमलावर ने कहा- तुम इसी लायक हो
amarujala.com-Presented by- मोहित
Updated Mon, 22 May 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में एक और भारतीय उस समय नस्लीय हिंसा का शिकार हुआ जब एक 25 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर पर दो यात्रियों ने हमला कर दिया। हमलावरों में एक महिला भी थी जिसने अपशब्द और नस्लीय टिप्पणी भी की।
विज्ञापन
यह हमला शुक्रवार को तस्मानिया के सैंडी बे में हुआ। ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ड्राइवर ने बताया कि शुक्रवार रात को 10.30 बजे के करीब उसने एक कपल को गाड़ी में बैठाया और मैक-डोनाल्डस ड्राइव-थ्रू लेकर जाने लगा। महिला पैसेंजर बीच रास्ते में गाड़ी का दरवाजा खोलने लगी। जिसके बाद ड्राइवर ने उसे ऐसा न करने को कहा और एक्सीडेंट होने की चेतावनी दी। इतना बोलते ही महिला को गुस्सा आ गया और वह अपशब्द और नस्लीय टिप्पणी करने लगी।
विज्ञापन
जिसके बाद महिला के साथ मौजूद पुरुष यात्री ने मुझे मुक्का मार नीचे गिरा दिया। हमलावार लगातार नस्लीय टिप्पणी करते हुए कह रहा था कि... यू ब्लडी इंडियन....। तुम्हारे साथ ऐसा ही होना चाहिए, तुम इसी लायक हो।
विज्ञापन