फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   indian stranded in south sudan

दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा में फंसे एक भारतीय की आपबीती

Mon, 11 Jul 2016 02:09 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 11 Jul 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
indian stranded in south sudan
वीर दाधिया - फोटो : bbc
मेरा नाम वीर दाधिया है। मैं अपने बडे भाई हिमेश दाधिया के साथ दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा में एक भारतीय होटल जूबा राहा में हूं और जल्द से जल्द यहां से निकलना चाहता हूं। हमारा दवाओं का व्यापार है। जूबा की मेरी ये पहली यात्रा है। कल रविवार को हमारी फ्लाइट थी लेकिन शुक्रवार से ही यहां हवाईअड्डा बंद है। यहां बहुत जगह बम गिराए जा रहे हैं। पुलिस काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


मैं मुंबई का रहने वाला हूं। जितना मेरी समझ में आ रहा है। यहां करीब तीन सौ भारतीय होंगे। कल शाम को जब हम होटल के भीतर थे तो बहुत जोर से बम फटने की आवाज आई थी। बाद में पता चला कि पेट्रोल पंप को ही उडा दिया गया था। गोलियों की तो लगातार आवाज आ रही है। उसकी तो गिनती ही नहीं है। अभी होटल के नजदीक से ही बम फटने की आवाज आई है।
विज्ञापन


यहां खाने की अभी तक तो कोई समस्या नहीं है और भगवान की दया से इंटरनेट भी चालू है इसलिए हम परिवार के साथ बातचीत कर पा रहे हैं और ट्वीट भी कर पा रहे हैं। लेकिन आगे क्या होगा पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस एक ही चिंता है कि मेरे बड़े भाई टाइप-वन डाइबिटिक हैं। हमारे पास सिर्फ तीन दिन का इंस्युलिन है। वो सबसे बडा टेंशन है। सारी दुकानें बंद हैं। दूतावास ने हमें बाहर न निकलने को कहा है।
 

'भारतीय दूतावास ने एक वाट्सग्रुप बनाया है'

indian stranded in south sudan
sudan - फोटो : reuters
अभी तक मिले समाचारों के मुताबिक लड़ाई में 300 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। मेरी भाभी ने सुषमा स्वराज जी को ट्वीट किया था। मैंने भी ट्वीट किया था। जवाब आया कि भारतीय दूतावास उन्हें रिपोर्ट करेगा। मुझे फोन भी आया। दूतावास ने एक वाट्सग्रुप बनाया है।

इस ग्रुप से हमें ये तो पता चल पा रहा है कि कहां कहां हिंसा हो रही है लेकिन हम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि हम यहां से कब निकल पाएंगे। आगे क्या होगा, ये समझ नहीं आ रहा है। कुछ जगहों में शांति है लेकिन कुछ जगहों में दोबारा फायरिंग शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed