फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   indian slap to Imam on the Friday prayers

भारतीय ने जुमे की नमाज पर इमाम को जड़ा थप्पड़

Sun, 20 Sep 2015 11:40 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
indian slap to Imam on the Friday prayers

31-वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति को  यहां शुक्रवार को राष्ट्रीय मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान एक इमाम को कथित तौर पर थप्पड़ मारने पर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस भारतीय व्यक्ति की पहचान शब्बीर अहमद खान के रूप में हुई। शब्बीर ने क्वलालंपुर की राष्ट्रीय मस्जिद में 37 साल के इमाम को थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन


रॉयल मलयेशियाई पुलिस ने बताया कि थप्पड़ जड़ने वाला शब्बीर भारत का नागरिक है और कश्मीर का रहने वाला है। शब्बीर सामने से जा रहे थे और उन्होंने मस्जिद के इमाम मोहम्मद जुहारी को धकियाया कर उनसे वह माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की जो उनके हाथ में था। शब्बीर माइक्रोफोन छीनने के बाद खुद नमाज अता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शब्बीर को मस्जिद में रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी मस्जिद से बाहर ले गए। बाद में शब्बीर को इन कर्मचारियों ने वहां तैनात यातायात पुलिस को सौंप दिया।

Trending Videos

पुलिस ने हिरासत में लिया

indian slap to Imam on the Friday prayers

अभी यह साफ नहीं हो पाया कि शब्बीर को इमाम पर हमला करने के लिए किसने उकसाया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से शब्बीर दिमागी तौर पर अस्वस्थ दिखे। वह खुद से बतियाते दिखे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद शुक्रवार की नमाज कुछ देर के लिए रुक गई और संदिग्ध को मस्जिद के कर्मचारियों द्वारा बाहर ले जाने के बाद फिर शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed